इंदौर के नंदबाग में शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा: महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और पथराव कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, हालात बेकाबू – देखें वायरल वीडियो

Indore Liquor Shop: इंदौर के नंदबाग में शराब दुकान के खिलाफ रहवासियों का विरोध उग्र हो गया। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष दुकान पर टूट पड़े और तोड़फोड़ व पथराव किया। रहवासियों का आरोप है कि दुकान को कुछ माह पहले यहां स्थानांतरित किया गया था, जिससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा था।

इंदौर के नंदबाग में शराब दुकान पर रहवासियों ने किया हमला।

इंदौर (Indore News)। बाणगंगा क्षेत्र स्थित नंदबाग में रविवार को शराब दुकान के खिलाफ लंबे समय से चल रहा विरोध उग्र हो गया। स्थानीय रहवासी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, अचानक दुकान पर टूट पड़े। उन्होंने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की। नंदबाग स्थित शराब दुकान को लेकर रहवासी लंबे समय से विरोध कर रहे थे।

रहवासियों ने मचा दी शराब दुकान में तोड़फोड़…

रहवासियों का आरोप है कि दुकान को कुछ माह पहले यहां स्थानांतरित किया गया था, जिससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा था। कई बार शिकायत और विरोध के बावजूद दुकान को नहीं हटाया गया। आक्रोशित रहवासियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव कर दिया, जिससे शराब विक्रेताओं को जान बचाकर भागना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात काबू में किए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर दुकान को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *