अंग्रेजी नववर्ष 01 जनवरी 2021 को बन रहा है शुभ योग , खरीद सकते हैं कार , बाइक , लैपटॉप और आभूषण , इस दिन है पुष्य नक्षत्र( डाँ अशोक शास्त्री )

अंग्रेजी नववर्ष 01 जनवरी 2021 को बन रहा है शुभ योग , खरीद सकते हैं कार , बाइक , लैपटॉप और आभूषण , इस दिन है पुष्य नक्षत्र( डाँ अशोक शास्त्री )
25 दिसंबर क्रिसमस के बाद अब नए साल का लोगों को इंतजार है । नया साल यानी वर्ष 2021 , 01 जनवरी 2021 को साल का पहला दिन है । आइये जानते हैं मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री से साल का पहला दिन ज्योतिष गणना के अनुसार कैसा है ।
1 जनवरी 2021 को साल का पहला दिन है । कहावत है कि अगर आरंभ अच्छा तो अंत भी अच्छा है । वर्ष 2021 का पहला दिन कैसा है इस बार में हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष गणना के अनुसार साल का पहला दिन कैसा है इस बार में जानते हैं ।
ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया की 01 जनवरी को पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है । इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा । सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे । इस दिन की सबसे खास बात ये है कि इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा । सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को श्रेष्ठ माना गया है । शुभ कार्यों को आरंभ करने के लिए इस नक्षत्र को ज्योतिष शास्त्र में सबसे उत्तम नक्षत्रों में से एक माना गया है ।

नववर्ष बन रहा है शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री अनुसार नए साल यानि वर्ष 2021 के प्रथम दिन शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है । नए साल का पहला दिन शुक्रवार है । इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा । पुष्प नक्षत्र 31 दिसंबर 2020 को सायं 7 बजकर 47 मिनट से 1 जनवरी 2021 की रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा ।

कार, बाइक, मोबाइल, कम्प्यूट की कर सकते हैं खरीदारी
डाँ. अशोक शास्त्री के मुताबिक पुष्य नक्षत्र को नई वस्तुओं की खरीद के लिए उत्तम माना गया है. इस दिन धनु राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है । इस कार , बाइक , एसी , मोबाइल , कम्यूटर आदि की खरीदारी के साथ आभूषण भी खरीद सकते है ।
मकर राशि मे शनि और गुरु एक साथ बैठे है
अंग्रेजी नए वर्ष के प्रथम दिन गुरु और शनि मकर राशि मे विराजमान रहेंगे और मंगल अपनी राशि मेष मे गोचर कर रहा होगा ।

01 जनवरी 2021 का राहु काल
डाँ. अशोक शास्त्री के मुताबिक राहुकाल मे शुभ कार्य नही किए जाते है । अंग्रेजी नए वर्ष के प्रथम दिन राहुकाल का ध्यान रखे और इस समय कोई भी शुभ कार्य न करे । इस दिन प्रातः 11:03:32 से 12:21:42 बजे तक रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

–: शुभम् भवतु :–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *