
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को एक नया और प्यारा गिफ्ट दिया है. पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अनिल ने उन्हें एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की है.यह एक गहरी काली रंग की मर्सिडीज बेंज जीएलएस है, जिसकी अभी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है. अनिल कपूर के घर के बाहर खड़े कुछ फोटोग्राफर्स ने इस शानदार गाड़ी की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली और अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
इसके पहले अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी सुनीता के बर्थडे पर उनके लिए बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया था. सुनीता के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा – ‘मेरे जिंदगी के प्यार के लिए. सुनीता कपूर 3rd क्लास ट्रेन के कंपार्टमेंट में सफर करने से लेकर लोकल बस, रिक्शा और काली पीली टेक्सी में सफर करे तक. फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास से लेकर बिजनेस क्लास में उड़ने तक. एक छोटे होटल में रहने से लेकर करिकुड़ी जैसे गांव और लेह लद्दाख में टेंट में रहने तक. तुम ही वो वजह हो, जिसके कारण हमारी जर्नी पूरी और खुशनुमा होती है.’
‘मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर खुद को पूरा महसूस करता हूं. मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा. जन्मदिन की शुभकामनाएं. लव यू ऑलवेज.’ अनिल कपूर के इस प्यारे पोस्ट पर सुनीता कपूर ने भी कमेंट किया है. सुनीता लिखती हैं- ‘आपको अनंत काल तक और इससे भी परे प्यार करती रहूंगी.’