अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मेड की बेटी और उसकी दोस्त सुरक्षित मिलीं, मुंबई पुलिस को कहा शुक्रिया

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी मेड की बेटी और उसकी दोस्त सुरक्षित मिल गई हैं।

इसकी जानकारी देते हुए अंकिता और विक्की ने एक पोस्ट में लिखा,

अपडेट: लड़कियां सुरक्षित मिल गईं हमें ये बताते हुए बहुत राहत और खुशी हो रही है कि दोनों लड़कियां अब सुरक्षित मिल गई हैं। मुंबई पुलिस का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने बहुत तेजी और लगन से काम किया। आप लोग वाकई बेस्ट हो। हर उस मुंबईकर का भी धन्यवाद, जिसने पोस्ट शेयर की, साथ दिया… आपकी दुआओं और मदद से ही ये मुमकिन हो पाया। हम शब्दों में अपना शुक्रिया नहीं जता सकते। – विक्की और अंकिता

 

बता दें कि दोनों लड़कियां 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गायब हो गई थीं। वे आखिरी बार वाकोला इलाके में देखी गई थीं।

इसके बाद अंकिता और विक्की ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें और मालवणी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR की कॉपी पोस्ट कर मदद की अपील की थी।

अंकिता और विक्की ने लिखा था –

हमारी मेड की बेटी और उसकी दोस्त 31 जुलाई सुबह 10 बजे से लापता हैं। हम बहुत परेशान हैं। वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम मुंबई पुलिस और मुंबईकर से मदद की अपील करते हैं।

बता दें कि अंकिता लोखंडे हाल ही में टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स -अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के दूसरे सीजन में नजर आईं थीं। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों में वह आखिरी बार 2024 में फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में दिखीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *