
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर के साथ यूरोप दौरे के दौरान एक चौंका देने वाला हादसा हुआ। अन्नू कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्रांस के एक ट्रेन में बैठे नजर आ रहे हैं और अपने साथ घटी एक घटने का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को खुद अन्नू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
इस वीडियो में अन्नू कहते हैं, ‘पेरिस के पास ट्रेन में सामान चढ़ा रहे थे, तो वहां कुछ हेल्प करने के लिए आए और मेरा प्राडा का बैग चोरी करके ले गए, उसमें बहुत सारा कैश रखा हुए था, मेरी आईपैड था, मेरी डायरी थी, मेरा क्रेडिट कार्ड था… सब कुछ चोरी करके ले गए. तो जब भी फ्रांस आप लोग आओ तो बहुत ख्याल रखना. एक नंबर के जेबकतरे, मक्कार और चोर लोग हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अभी पेरिस पहुंचकर मैं पुलिस में कंप्लेन लिखवाऊंगा. यहां के रेलवे वालों ने हेल्प किया है कि वो साथ में चलकर कंप्लेन लिखवाने में मेरी मदद करेंगे. तो जरा आप भी ख्याल रखिएगा, अगर कभी फ्रांस आएं तो चोरों से सावधान रहें और बहुत होशियारी बरतें. मेरे साथ बहुत बड़ी घटना घटी है. थैंक गॉड पासपोर्ट मेरे पास है, लेकिन मेरा क्रेडिट कार्ड चला गया, सारे कैश चले गए.’
बता दें, अन्नू कपूर टीवी और सिनेमा जगत का वो नाम है, जिन्होंने अपनी अदाकरी और प्रजेंटेशन से कई शोज किए और लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया. 90 के दशक में उन्होंने घर-घर में लोगों को अंताक्षरी का खेल खेलना सिखाया. ‘शौकीन’, ‘धर्म संकट में’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘जॉली एलएलबी शौकीन’ और ‘विकी डोनर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया और लोगों का खूब मनोरंजन किया.