बाॅलीवुड को तगड़ा झटका: इस एक्टर की कोरोना से मौत

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में अचानक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को इस जानलेवा वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर हरीश बंचटा भी शामिल थे।

शिमला के चौपाल के शंठा से ताल्लुक रखने वाले हरीश करीब 18 साल से बॉलीवुड  में एक्टिव थे. अपनी काबलियत के बूते खास पहचान बनाने में कामयाब रहे. 48 वर्षीय दिवंगत हरीश ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपना जादू बिखेरा था, लेकिन बजरंगी भाईजान में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. इस फिल्म में दिवंगत हरीश ने पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी.

मां का एक दिन पहले हुआ था निधन
हरीश ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया. सीआईडी (CID) व क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) में अभिनय कर अपना लोहा मनवाया. दुखद बात यह है कि उनकी मां का देहांत भी एक दिन पहले ही हुआ था. हरीश को बुखार के बाद रोहडू से आईजीएमसी (IGMC) शिफ्ट किया गया था. सोमवार रात को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मंगलवार शाम कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) के तहत पैतृक क्षेत्र कनलोग में अंतिम संस्कार कर दिया गया है. हरीश की इकलौती बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *