इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट कर्मियों की देशविरोधी हरकतें, पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, वीडियो में बोले- ‘भारत एक रात में साफ…’ — देखें VIDEO

मेट्रो कैंप कर्मचारियों का देश विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के एक कर्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। ये भी कहा कि पूरा भारत एक रात में साफ। एक आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। घटनाक्रम गुरुवार रात का बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वीडियो में तीन आरोपी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने एक को पकड़ा है।

देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में किचन में बैठे दो युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक खाना बना रहा है और दूसरा तरबूज काट रहा है। एक युवक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाता है, इसके बाद दूसरा युवक कहता है – भारत को एक रात में साफ कर देंगे। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। तीसरा युवक वीडियो बना रहा था।

करणी सेना ने दर्ज कराई एफआईआर गुरुवार को श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने थाने में शिकायत दी थी, जिसमें एक वीडियो के जरिए बताया गया कि जावेद ने पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जन आक्रोश भी देखने को मिला।

करणी सेना ने वीडियो मिलने के बाद युवक को ढूंढा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

करणी सेना ने वीडियो मिलते ही युवकों को पकड़ा करणी सेना के सदस्यों को जावेद के गांधी नगर स्थित कैंप में होने की जानकारी मिली। इसके बाद संगठन के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जावेद मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी यूआरसी केंप में कार्यरत है।

गांधी नगर पुलिस ने करणी सेना की शिकायत पर जावेद और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से उनके आधार कार्ड और परिचय पत्र जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *