
सिंगिंग रियेलिटी शो इंडियन आइडल 12 अक्सर ही सुर्खियों में छाया रहता है. कभी शो के कंटेस्टेंट, तो कभी जजेस के चलते शो का चर्चा में बने रहना आम बात हो गई है. इन दिनों इंडियन आइडल के जज अनु मलिक हैं, जो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. अनु मलिक, इजराइल के जिमनास्ट डोल्गोपयात के जिमनास्ट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, डोल्गोपयात की जीत के बाद देश का नेशनल एंथम बजा, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.दरअसल, इजरायल के नेशनल एंथम को सुनते ही लोगों को ‘मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये चमन ’ की याद आ गई. अनु मलिक इस गाने के कम्पोजर हैं और अब उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो
इजरायली जिमनास्ट दोल्गोप्याट ने तोक्यो ओलंपिक में अपने देश के लिए दूसरा गोल्ड जीता तो उनके सम्मान में इजरायल का नैशनल ऐंथम हातिक्वाह चलाया गया साथ ही इजरायल का झंडा भी फहराया गया। इस वीडियो को भारत के कई लोगों ने देखा लेकिन कुछ लोगों ने राष्ट्रगान की धुन नोटिस की तो यह जानी-पहचानी लगी। लोगों को इसमें ‘दिलजले’ के गाने ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ से समिलैरिटीज लगीं। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अनु मलिक को धुन चुराने के लिए ट्रोल कर चुके हैं।
लोग बोले- राष्ट्रगान तक नहीं छोड़ा
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, अनु मलिक ने इजरायल का राष्ट्रगान तक नहीं छोड़ा। एक और यूजर ने लिखा है, इजरायल का राष्ट्रगान अनु मलिक के दिलजले फिल्म के गाने मेरा मुल्क मेरा देश से बहुत मिलता है। क्योंकि म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक हैं तो मैं 100 प्रतिशत मान सकता हूं कि उन्होंने यहां से म्यूजिक कॉपी किया होगा। सोशल मीडिया पर अनु मलिक पर मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।