
बिग बॉस 12′ कंटेस्टेंट्स जसलीन मथारू और अनूप जलोटा एक बार फिर से चर्चा में हैं। चर्चा में आने की वजह दोनों की शादी की तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल नजर आ रही हैं।बता दें कि ‘बिग बॉस 12’ में कंटेस्टेंटेस को जोड़ी बनकर इस घर के अंदर एंट्री करनी थी। दोनों की अफेयर की खबरों ने सुनने वालों को काफी हैरान किया। हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने खुद कन्फर्म किया कि दोनों के बीच एक टीचर और स्टूडेंट वाली बॉन्डिंग है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन अब जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही है, उसने सबको हैरान कर रखा है।
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं। इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि अनूज जलोटा ने शेरवानी पहन रखी है। साथ ही उन्होंने सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी पहनी हुई है। वहीं जसलीन मथारू दुल्हन के लिबास में दिख रही हैं। दोनों इस शादी शुदा जोड़े में बेहद खुश नजर आ रहे हैंं।
जसलीन और अनूप जलोटा की ये तस्वीर देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी की ली है? वहीं बहुत से लोग उन्हें इसके लिए मुबारक बाद दे रहे हैं। वहीं कई फैंस इसे एक फिल्मी ड्रामा बता रहे हैं। आपको बता दें कि इन तस्वीरों को जसलीन मथारू ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात ये है कि जसलीन ने इसे शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है।
बता दें कि हाल ही में हाल ही में अनूप जलोटा और पंजाबी सिंगर जसलीन मथारू की फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म के साथ ही जसलीन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। जलसीन ने ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ का फर्स्ट लुक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, ‘हाय, फाइनली चलो काम शुरू।’
अनूप जलोटा ने कहा था- मैं उसका कन्यादान करूंगा:-करीब 5 महीने पहले जसलीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे लाल चूड़ा पहने और सिंदूर लगाए नजर आ रही थीं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्होंने अनूप जलोटा से शादी कर ली है। हालांकि, खुद जलोटा ने इस खबर का खंडन किया था।
एक इंटरव्यू में जलोटा ने कहा था, “फिर से अफवाह! जसलीन से मेरी शादी मेरे लिए भी एक खबर है। मैं और उसके पिता उसके लिए अच्छा लड़का ढूंढ रहे हैं। मैंने उन्हें कनाडा में रहने वाले एक पंजाबी लड़के का नाम सुझाया है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। वह मेरी बेटी जैसी है और मैं उसका कन्यादान करूंगा। मैंने बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी यही बात कही थी और अब भी इसपर कायम हूं।’