कोरोना पर PM की हुई आलोचना तो अनुपम खेर बोले….

अनुपम खेर कई बार बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में बात कर चुके हैं. अब हाल ही में जब एक शख्स ने पीएम मोदी और उनकी सरकार की आलोचना की तो अनुपम ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. अनुपम ने उस ट्वीट में ये तक कह दिया कि आएगा तो मोदी ही.

दरअसल,शेखर गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा था, ”साठ के दशक के एक बच्चे के रूप में, मैंने हर संकट, 3 युद्धों, भोजन की कमी, आपदाओं को देखा। यह हमारे विभाजन के बाद का सबसे बड़ा संकट था। लेकिन भारत की सरकार को इस तरह से गैर-जिम्मेदारा और का एक्शन ना करते हुए कभी नहीं देखा। ना ही फोन कॉल करने के लिए कोई कंट्रोल रूम है, ना ही किसी की जवाबदेही है, क्या ऐसे ही सरकार काम करती है। यही शासन करने का रास्ता है।” शेखर गुप्ता के इसी ट्वीट पर पीएम मोदी के पक्ष में अनुपम खेर ने ट्वीट किया है।

   

अनुपम ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ये कुछ ज्यादा ही हो गया. आपके स्टैंडर्ड से भी करोना एक विपदा है. पूरी दुनिया के लिए. हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया. सरकार की आलोचना जरूरी है. उनपे तोहमत लगाइए पर इससे जूझना हम सबकी भी जिम्मेदारी है. वैसे घबराइए मत.आएगा तो मोदी ही!! जय हो! अनुपम के इस ट्वीट पर लोगों ने मिक्स रिस्पॉन्स दिए हैं. कुछ अनुपम की बात का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

पत्नी के लिए अमेरिकन टीवी सीरीज को कहा अलविदा:-अनुपम खेर ने अमेरिकन टीवी चैनल एनबीसी की सीरीज न्यू एमस्टरडम को फिलहाल के लिए अलविदा कह दिया है क्योंकि वह पत्नी किरण के साथ रहना चाहते हैं जो इस वक्त ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं. बता दें कि किरण खेर को मल्टिपल मिलोमा नाम का कैंसर है जिसका इलाज इन दिनों बड़े डॉक्टर्स की देखरेख में चल रहा है.

अनुपम की सीरीज की बात करें तो इसमें वह डॉक्टर विजय कपूर का किरदार निभा रहे थे. ये एक मेडिकल ड्रामा सीरीज है. जिसका तीसरा सीजन इन दिनों टीवी पर आ रहा है. इस सीरीज की शुरुआत कोविड 19 के मामलों से होती है. जो इन दिनों पूरी दुनिया का एक भयानक सच है.

शो में अनुपम खेर के कैरेक्टर विजय कपूर से इस्तीफा दे दिया है और वो बेलेवू अस्पताल को अलविदा कह चुके हैं. यानी फिलहाल के लिए उनके कैरेक्टर को विराम दे दिया गया है. अनुपम 2018 से लगातार इस सीरीज का हिस्सा बने हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *