
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से आज पहली बार पूछताछ होगी. सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस थाने में सवाल-जवाब किए जाएंगे. गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल घोष ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.
गिरफ्तारी की आशंका इसलिए…
अनुराग के खिलाफ 4 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 376 (I) यानी बलात्कार का आरोप), 354 यानी महिला की मर्यादा भंग करने के लिए उस पर हमला करना), 341 यानी किसी महिला को गलत तरीके से रोकना और 342 यानी किसी को बंधक बनाना। इनमें से 376 गैर जमानती धारा है, इसलिए पूछताछ में आरोप सही लगने पर अनुराग को गिरफ्तारी किया जा सकता है।
पायल ने ट्वीट कर कहा-आशा करती हूं न्याय मिलेगा:-मुंबई पुलिस के समन पर पायल घोष ने ट्वीट किया, “अनुराग कश्यप को समन भेजने और वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। आशा करती हूं न्याय मिलेगा… !!’

राज्यपाल से एक्ट्रेस ने की थी मुलाकात:-इससे पहले मंगलवार को एक्ट्रेस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने अनुराग कश्यप से अपनी जान का खतरा बताया था। राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।’ राजभवन में एक्ट्रेस के साथ आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। इसके ठीक एक दिन बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ समन जारी किया है।
22 सितंबर को कश्यप पर दर्ज हुआ था रेप का केस:-22 सितंबर को एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।