पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरा का 104 साल की उम्र में निधन, रामेश्वरम में ली अंतिम सांस

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम  के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरा लेब्बाई माराकयार का रविवार को रामेश्वरम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वे 104 साल के थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहम्मद मुथु उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे. बता दें कलाम के भाई छाता रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे. कुछ साल पहले मुथु मीरा के भाई की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें कि वह छाता रिपेयर करते दिख रहे थे. दुकान में कलाम की बड़ी सी तस्वीर भी दिखाई दे रही थी.

मुथु का जन्म 1917 में तमिलनाडु के रामेश्वरम के पंबन द्वीप में हुआ था जो कि उस समय मद्रास प्रेसिडेंसी का हिस्सा था. उनके पिता जेनुलआबदीन एक नाव के मालिक थे और स्थानीय मस्जिद के इमाम थे. उनकी मां आशिअम्मा गृहिणी थीं. उनके परिवार में चार भाई और दो बहनें थीं.

बता दें 2015 में शिलॉन्ग आईआईएम में लेक्चर के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 27 जुलाई 2015 को 83 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *