सुशांत केसः NCB ने अर्जुन रामपाल के करीबी को गिरफ्तार किया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग ऐंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने उसके पास से हशीष और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स जब्त की हैं।
एगीसलोस डेमेट्रिडेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की NCB की कस्टडी में भेज दिया गया है.

बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट मामले में यह 23वीं गिरफ्तारी है. इसके पहले 21 नंबर के आरोपी क्षितिज प्रसाद के करीबी जय मधोक को गिरफ़्तार किया गया था.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस  में ड्रग्स वाले एंगल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हुई जांच में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती   को सात अक्टूबर को ठीक लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी. रिया को एनसीबी ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था. हाईकोर्ट ने इस मामले में 29 सितंबर को सुनवाई करके फैसला सुरक्षित रख लिया था. हालांकि, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया. कोर्ट ने कहा है कि रिया पर कोई आपराधिक मामला नहीं बन रहा है और वो किसी ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा भी नहीं हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *