Arjun Tendulkar’s Wedding: अर्जुन-सानिया की शादी में सितारों का जमावड़ा, अमिताभ-जया, अभिषेक-ऐश्वर्या और शाहरुख-गौरी समेत बॉलीवुड सितारे और कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे

इस भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिए। इस दौरान पूरा तेंदुलकर परिवार भी बेहद खुश नजर आया।

इस खास मौके पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे, जबकि अमिताभबच्चन और जया बच्चन ने भी साथ में एंट्री लेकर समारोह की रौनक बढ़ाई

इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और दिग्गज गायिका आशा भोसले समेत कई मशहूर हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया, जिससे यह शादी एक यादगार और सितारों से सजी शाम में बदल गई।

कई पूर्व क्रिकेटर भी समारोह में पहुंचे अर्जुन और सानिया की शादी में कई अन्य पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर भी शामिल हुए। अनिल कुंबले, जहीर खान, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ और प्रज्ञान ओझा जैसे खिलाड़ी भी इस अवसर

प्रज्ञान ओझा जैसे खिलाड़ी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ पहुंचे और दोनों साथ में काफी खुश नजर आए। हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी राधिका के साथ पहुंचे। पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान भी पत्नी सफा बेग के साथ समारोह में नजर आए।

युवा क्रिकेटरों की भी मौजूदगी इस समारोह में कई युवा क्रिकेटर भी शामिल हुए। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी शादी के कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ क्रिकेटर अमान खान भी दिखाई दिए, जो इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा पृथ्वी शॉ भी अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *