सेना की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की आशंका, CBI को सौंपी गई जांच

भारतीय सेना की खुफिया एजेंसियों द्वारा एक सक्रिय ऑपरेशन के आधार पर बड़ी बात कही जा रही है। दरअसल, सेना में चयन प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार किए जाने की आशंका जताई गई है। चूंकि जांच के दायरे में कई एजेंसियां शामिल हैं, इसलिए भारतीय सेना ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि वो किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार के किसी मामले को नजरअंदाज नहीं कर सकती है।

सेना की खुफिया एजेंसियों के ऑपरेशन में चयन में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। किसी भी इस तरह की संभावन को देखते भारतीय सेना के उच्च अधिकारी सतर्क हो गए हैं। इस रिपोर्ट में कुछ सेंटर पर चयन प्रक्रिया में धांधली की बात सामने आई है।

पहले भी चयन प्रक्रिया में धांधली की खबरें सामने आई हैं। अब भारतीय सेना के अधिकारी इसको लेकर सजग हैं। भारतीय सेना के अधिकारी की ओर से कहा गया है कि कैंडिडेट के चयन में भ्रष्टाचार की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *