आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान को लगा ये बड़ा झटका

शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था. आर्यन इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. आर्यन के ड्रग्स केस में अरेस्ट होने का उनके पिता शाहरुख पर असर पड़ रहा है. शाहरुख के काम पर असर पड़ रहा है और उनके एक बड़ा झटका लगा है.शाहरुख खान लर्निंग एप BYJU के ब्रांड एंबेसडर हैं. आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख के बायजूस ने सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. बता दें कि शाहरुख खान साल 2017 से बायजूस के ब्रांड एंबेसडर हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है. किंग खान की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था. इसके अलावा शाहरुख खान के पास हुंडई, रिलायंस जियो, एलजी, दुबई टूरिज्म जैसी कंपनियों के विज्ञापन हैं. रिपोर्ट्स के के मुताबिक, बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए किंग खान को सालाना 3-4 करोड़ रुपये का भुगतान करती है.

आर्थर रोड जेल भेजे गए आर्यन खान
क्रूज रेव पार्टी मामले में अदालत से जमानत न मिलने के बाद शुक्रवार को आर्यन खान को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया. आर्यन के साथ मामले में गिरफ्तार 5 अन्य आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी मुनमुन धमेचा सहित दो महिला आरोपियों को भायखला महिला जेल भेजा गया है.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लिकर ने कहा कि आर्यन, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिकाएं ‘सुनवाई योग्य नहीं’ हैं. आर्यन और सात अन्य की हिरासत बढ़ाए जाने के एनसीबी के अनुरोध को खारिज कर दिया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. संयोग से अदालत ने ऐसे दिन आर्यन की जमानत याचिका खारिज की, जब उनकी मां गौरी खान का 51वां जन्मदिन था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *