
मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान की बेल पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। जहां देश भर के लोगों की निगाहें आज कोर्ट पर लगी हुई हैं वहीं दूसरी ओर आर्यन खान की जमानत को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी विधायक रामकदम ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। राम कदम ने लिखा है कि प्रार्थना है कि आज आर्यन खान को जमानत मिल जाए. संविधान तथा कानून के तहत जमानत मिलना एक मूलभूत अधिकार है. यह किसी एक व्यक्ति विशेष के विरोध की लड़ाई नहीं बल्कि समूचे मानव जाति की ड्रग्स विरोधी जंग है. उम्मीद थी महाराष्ट्रसरकार कम से कम इस खतरनाक मामले में ड्रग्समाफिया के विरोध में खडी होती, पर वसूली का खेल उन पर हावी दिखा. पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने भी अपने आगामी चुनाव के लिए इसे भुनाने की कोशिश की. क्या जो नशा हमारे घर के नौजवानों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है, उसके खिलाफ सभी दल तथा मानव जाति एक क्यों नहीं हो सकते.? खैर बदले हुए भारत का एक संदेश तो जरूर गया कि कानून के सामने कोई अमीर गरीब , नेता,अभिनेता नहीं होता. सभी समान हैं. भविष्य में आर्यन स्वयं ड्रग्स का कलंक जो उनकी बदनामी का कारण बना. वे उसी के विरोध में प्रखर लड़ाई लड़ते हुए देश के नौजवानों को इस खतरनाक नशे से दूर रखने का प्रयास कर अपने संकट को सुनहरे अवसर में बदल सकें, यही एक देशवासी के नाते शुभकामना.

17 दिन बाद भी नहीं मिली जमानत:-2 अक्टूबर की रात ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज से NCB ने आर्यन को गिरफ्तार किया था. तब से लेकर अब तक 17 दिन बीत चुके हैं लेकिन आर्यन ड्रग्स केस में जेल से बाहर नहीं आ पाया है. शाहरुख परिवार भी टेंशन में है. हम आपको बता दें कि NCB को आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिले हैं. लेकिन NCB ने कोर्ट में दावा किया कि आर्यन कई साल से ड्रग्स ले रहा हैं.
आरोप तो यहां तक लगाया गया कि आर्यन ड्रग्स के गिरोह से जुड़ा है. हालांकि बॉलीवुड से जुड़े लोग ही NCB के दावों पर सवाल उठा रहे हैं. आमतौर पर इस तरह के केस में जल्दी जमानत हो जाती है पर आर्यन का केस कानूनी पेचिदगियों में ऐसा उलझा है कि 17 दिन से वो बाहर नहीं आ पाया.
सेशंस कोर्ट ने भी 14 अक्टूबर को सुनवार कर फैसला सुरक्षित कर लिया था. लेकिन छुट्टियों की वजह से फैसला आज तक के टल गया. अब शाहरुख ही नहीं बल्कि देश कि निगाहें सुपरस्टार के बेटे पर सेशंस कोर्ट के फैसले पर लगी हैं.