किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा में बीजेपी सरकार पर संकट, जेजेपी ने की ये मांग

सरकार को किसानों को लिखित आश्वासन देना चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रणाली जारी रहेगी। सत्तारूढ़ भाजपा के हरियाणा सहयोगी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच कहा है कि आंदोलन के जल्द ही समाप्त होने के कोई संकेत नहीं हैं। हरियाणा के उप मुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रदर्शन को लेकर लगातार किसानों के समर्थन में टिप्‍पणी कर रही है क्‍योंकि किसान इस पार्टी का प्रमुख सपोर्ट बेस हैं. दुष्‍यंत चौटाला के पिता और JJP के अध्‍यक्ष अजय चौटाला का मानना है कि केंद्र सरकार को जल्‍द से जल्‍द किसानों के आंदोलन का हल तलाशना चाहिए.

किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि कृषि कानून लागू होने के बाद धीरे-धीरे MSP खत्‍म हो जाएगा. वे कृषि कानूनों को किसान विरोधी मान रहे हैं. अजय चौटाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने MSP के बारे में कोइ आश्‍वासन नहीं दिया है. उन्‍होंने मंगलवार को कहा, ‘ऐसे में इस बारे में लाइन लिखित में डालने में क्‍या परेशानी है?’ उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की ज्‍यादातर फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं.

अजय चौटाला ने कहा कि सरकार को इस मसले पर बड़ा सोचना चाहिए और किसानों की मांगों पर कुछ समाधान निकालना चाहिए. इसके अलावा राज्य की गठबंधन की सरकार के सहयोगी निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने भी सत्ता से अपना गठबंधन तोड़ लिया है. उन्‍होंने कहा कि कहा कि ‘सरकार को किसानों की समस्या जल्द से जल्द हल करनी चाहिए. किसानों को एमएसपी लागू करने के लिए पुख्ता आश्वासन देना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि अन्नदाता सड़कों पर परेशान हो रहे हैं. ऐसे में सरकार को बड़ी सोच रखकर किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार अपने कृषि कानूनों में एमएसपी को शामिल कर किसानों की मांग पूरी करे. चौटाला ने यह भी कहा कि किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच वार्ता के सकारात्मक परिणाम आएंगे.बता दें कि इसके पहले केंद्र में बीजेपी पहले ही अपने सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल के साथ को खो चुकी है. इसके अलावा अभी सोमवार को ही राजस्थान से उसके एक सहयोगी सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी से अपना रिश्ता खत्म करने की धमकी दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *