Asia Cup 2022 Schedule : 27 अगस्त से होगा एशिया कप, भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला इस दिन होगा

एशिया कप 2022 के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। एशिया कप का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा, इस दिन श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इस बार का एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला होगा। 28 अगस्त दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच भी दुबई में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा। एशिया कप 2022 के सभी मुकाबले तीन दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। सभी लीग मैचों के बाद 11 सितंबर को एशिया कप का फाइनल दुबई में होगा।

भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात बजे शुरू होंगे मैच:-एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका में होना था, लेकिन श्रीलंका इस वक्त संकट के दौर से गुजर रहा है और क्रिकेट श्रीलंका ने इसके आयोजन से साफ इन्कार कर दिया था, इसके बाद ऐलान किया गया कि एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। इसी के बाद से लगातार पूरे शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था, जो अब सामने आ गया है। भारतीय समय के अनुसार सभी मैच शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी एशिया कप के दूसरे दिन होगा, जिसका इंतजार लंबे अर्से से किया जा रहा था।

टी20 विश्व कप 2021 के बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला:-भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले साल 2021 के टी20 विश्व कप में आमने सामने हुई थी, जिसमें भारतीय टीम को दस विकेट से करारी हार  का सामना करना पड़ा था, इसके बाद अब फिर से दोनों टीमें एक दूसरे से टक्कर के लिए तैयारी में जुटेंगी। एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल इस तरह से है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *