प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर अपने नए दोस्त संग मस्ती करते नज़र विराट कोहली- देखें VIDEO

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीतने में सफल रहते हैं तो इसके अलावा किंग कोहली क्रिकेट के मैदान के बाहर भी अपनी हरकतों से फैन्स का दिल जीत लेते हैं. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किंग कोहली प्रैक्टिस करने के दौरान डॉगी संग मस्ती करते हुए दिखे हैं. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में किंग कोहली छोटे से डॉगी संग फुटबॉल खेल रहे हैं और खूब सारा मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं. कोहली के नए दोस्त की हरकतों को देखकर फैन्स फूले नहीं समां रहे हैं. वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल है.

बता दें कि भारतीय टीम सुपर 4 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 10 सितंबर को खेलने वाली है. एशिया कप के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में कोहली केवल 4 रन ही बना सके थे. अब सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली से विराट परफॉर्मेंस की उम्मीद है.

वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने अबतक 14 मैच खेले हैं और इस दौरान 540 रन बना पाने में सफल रहे हैं. वनडे फॉर्मेट में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक और 2 अर्धशतक जमाने में सफलता पाई है.

इसके अलावा कोहली ने वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अबतक कुल 211 मैच में 10781 रन बना पाने में सफल रहे हैं. ऐसे में 219 रन बनाने के साथ ही कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 11000 रन पूरा कर लेगें. बता दें कि वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन रिकी पोंटिंग ने बनाए हैं. इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 12662 रन बनाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *