
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को नागांव जिले के उपायुक्त (DC) को उनकी यात्रा के लिए यातायात रोकने के लिए फटकार लगाई।
ट्रैफिक रोकने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर गुमोथागांव के पास काफी जाम लग गया था.इस घटना के बारे में बोलते हुए सीएम हिमंत सरमा ने कहा, “मैंने अपनी यात्रा के दौरान लोगों के लिए असुविधा पैदा न करने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यातायात रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई. 15 मिनट से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया, जिसमें एम्बुलेंस भी शामिल थे. यह वीआईपी संस्कृति आज के असम में स्वीकार्य नहीं है.”
वीडियो में, मुख्यमंत्री अपने गार्डों से घिरी सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब वह पुलिस अधीक्षक (SP) को बुलाते हैं. नागांव के डीसी को नोटिस करने पर, सीएम ने उन्हें बुलाया और कहा, “अरे डीसी साब ये क्या नाटक हैं, क्यों गाड़ी रुकवाए हैं? कोई राजा महाराजा आ रहा है क्या? ऐसा मत करो आगे, लोगों को कष्ट हो रहा है. गाड़ी जाने दो.”
दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा गुमुथा गांव और महा मृत्युंजय मंदिर को NH37 से जोड़ने वाली सड़क की आधारशिला रखने के लिए नागांव जिले में थे.