28 साल की हुईं सुनील शेट्टी की बेटी, इस क्रिकेटर के साथ है अफेयर की चर्चा

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। अ​थिया आज 28 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 5 नवंबर, 1992 को मुंबई में हुआ था। अ​थिया को फिल्मी परिवार से होने के कारण बचपन से ही घर में एक्टिंग का माहौल मिला। उनका एक छोटा भाई अहान है। अहान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। तो चलिए अथिया के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

अथिया ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैथड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। स्कूलिंग के दौरान वो श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ स्कूल प्ले में हिस्सा लेती थीं। 18 साल की उम्र में वो न्यूयॉर्क चली गईं जहां उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एडमिशन लिया।

साल 2015 में निखिल आडवाणी की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से अथिया ने डेब्यू किया। यह फिल्म 1983 में सुभाष घई की इसी नाम से बनी फिल्म की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। अथिया के साथ फिल्म में सूरज पंचोली की मुख्य भूमिका थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

करीब दो साल बाद अथिया कॉमेडी फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आईं। अनीस बज्मी की इस फिल्म में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अथिया ने फिल्म ‘नवाबजादे’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ की। ये दोनों फिल्में भी फ्लॉप रहीं।

फिल्मों में अथिया का जादू भले ही अभी तक ना चला हो लेकिन वह अपने अफेयर की खबरों को लेकर जरूर चर्चा में रहती हैं। चर्चा है कि अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ छुट्टियां बिताना हो या डिनर डेट हो, कई बार अथिया और राहुल को साथ देखा गया है हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *