इंदौर के खजराना इलाके में नाबालिक लड़की के अपहरण की कोशिश, लड़की ने चौराहे पर खड़े पुलिस काे बचाने का किया इशारा; पुलिसकर्मियों ने इस तरह बचाया

इंदौर के खजराना इलाके में रविवार शाम 15 साल की किशोरी का अपहरण हाे गया। किशोरी ने सूझबूझ दिखाई और चौराहे पर खड़े पुलिस जवान काे बचाने का इशारा किया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें धरदबोच। किशोरी भी सकुशल है। घटना खजराना चौराहा के बस स्टॉप की है।

ट्रैफिक पुलिस में सूबेदार बृजराज सिंह ने बताया कि वो खजराना चौराहे पर तैनात थे। शाम करीब 6:30 बजे खजराना से बंगाली चौराहा तरफ जाने वाली रोड पर दाे युवकों के साथ बाइक पर बैठी पीड़िता ने कांस्टेबल विजय काे मदद का इशारा किया। कांस्टेबल को युवती का इशारा समझते देर न लगी। उन्होंने फौरन इस बारे में मुझे बताया। इसके बाद हम दोनों बदमाशों की बाइक के पीछे लग गए। करीब 300 मीटर दूर ही बंगाली चौराहा ओवरब्रिज से पहले अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। इस बीच तिलक नगर थाने पर भी सूचना दे दी।

युवती का इशारा मिलते ही दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

सूचना के कुछ देर बाद ही मौके पर थाने की टीम पहुंची। बदमाशों काे उनके हवाले कर किया गया है। इधर, तिलक नगर टीआई अजय नायर ने बताया कि दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। दोनों संदिग्ध हैं। बालिका भी घबराई हुई है, इसलिए फिलहाल उसके बयान नहीं लिए गए हैं। सूबेदार ने बताया कि दोनों बदमाशों को रोका तो पीछे बैठा बदमाश भागने लगा, दूसरा भी भागने की फिराक में था।

पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और फिर से पुलिस के हवाले किया।

लाेगाें की मदद से दोनों काे दबोच लिया गया। पहले ताे दोनों आरोपी अपहरण की बात से इनकार करने लगे। इस बीच बच्ची ने बताया कि वह बस के इंतजार में खड़ी थी, तभी एक बदमाश बहन बोलता हुआ उसके पास आया। तभी उसका साथी पीछे से आया और मेरा हाथ पकड़कर धमकाते हुए बाइक पर बैठा लिया। मुझे गला दबाकर मारने की धमकी दी तो मैं घबरा गई।

खजराना चौराहा पर घटना के वक्त कांस्टेबल विजय मौजूद थे। युवती ने इनको ही मदद के लिए इशारा किया था।‎
सूबेदार बृजराज‎ ने तत्काल बाइक से पीछा कर युवती को बचाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *