एडमिशन ने नाम पर रिश्वत मांगने वाले फैकल्टी का ऑडियो वायरल, विभागाध्यक्ष ने किया सस्पेंड-सुने वायरल AUDIO

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस में विजिटिंग फैकल्टी द्वारा एडमिशन के नाम पर पैसा मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हेड ने उसे सस्पेंड कर दिया। दरअसल, संस्थान में ही पढ़ चुके छात्र सुहेल खान को पास आउट होने के बाद कुछ समय पहले विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी।

इस साल उन्हें एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। बताते हैं कि इसी दौरान उक्त फैकल्टी ने एक छात्र से पैसा मांगा। हाल ही में इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को लगी, तत्काल निर्णय ले लिया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. रेखा आचार्य ने देर शाम खान को सस्पेंड कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *