
तेज गेंदबाज पैट कमिंस भारत में बढ़ते कोरोना के केस के बीच मदद को आगे आए हैं. उन्होंने पीएम केयर्स फंड में ऑक्सीजन सप्लाई में मदद देने के लिए 50 हजार डॉलर यानी लगभग 37 लाख 36 हजार रुपए देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियाें से भी मदद देने की गुजारिश की है. आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कमिंस की सभी तारीफ कर रहे हैं.
पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत में मैं काफी समय से खेल रहा हैं. यहां के फैंस काफी सपोर्ट करने वाले और गर्मजोशी से स्वागत करने वाले हैं. लेकिन इस समय काफी लोग परेशानी में हैं. इसने मुझे भी दुख पहुंचाया है.’ उन्होंने लिखा कि काफी विचार-विमर्श करने के बाद कि आखिर क्या इस कोविड-19 के माहौल में आईपीएल कराना सही है. मैं भारत सरकार को सलाह देना चाहता हूं कि इस लॉकडाउन के समय आईपीएल से बहुत सारे लोगों को थोड़ी सही खुशी मिल सकेगी.
इस समय हर व्यक्ति असहाय है:-ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने लिखा, ‘एक खिलाड़ी होने के कारण हम लाखों लाेगों के साथ संपर्क में रहते हैं. इसी को दिमाग में रखते हुए मैंने पीएम केयर्स फंड में मदद देने की कोशिश की. ताकि भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई में मदद दी जा सके.’ पैट कमिंस ने कहा कि मैं अपने साथियों और दुनिया में भारतीयों को जानने वाले मदद कर सकते हैं. मैं 50 हजार डॉलर के साथ शुरुआत कर रहा हूं. इस समय हर व्यक्ति अपने को असहाय पाता है. शायद मुझे देरी हो गई है लेकिन इसके माध्यम से हम लोगों की जिंदगी में उजाला लाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने अंत में लिखा भले ही मेरी मदद बड़ी ना हो लेकिन इससे किसी की जिंदगी में बदलाव आ सकता है. मालूम हो कि कोरोना के डर के बीच कई विदेशी खिलाड़ी बीच में ही लीग छोड़कर अपने देश लौट चुके हैं.