इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए इन चीजों से करें परहेज

कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। डॅाक्टरों के अनुसार इम्यून सिस्टम के मजबूत होने पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए डाइट में उन चीजों को शामिल करने की सलाह दी जा रही है, जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कुछ चीजों का सेवन अधिक करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

शराब का सेवन न करें
शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से इम्यूनिटी भी लो होने लगती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए शराब के सेवन से परहेज करें। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से कई तरहों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

अधिक मात्रा में नमक का सेवन न करें
नमक का सेवन पर्यापत मात्रा में ही करना चाहिए। एक रिसर्च में ये दावा किया गया है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से इम्यूनिटी लो होने लगती है। इस शोध के अनुसार अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।

अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन न करें
अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी लो होने लगती है। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए अधिक मात्रा में मीठी चीजों के सेवन से परहेज करें।

कैफीन का अधिक सेवन से परहेज करें
अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। कैफीन का अधिक सेवन करने से इम्यूनिटी लो होने लगती है।

सोडा, एनर्जी ड्रिंक से परहेज करें
कोरोना काल में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय सोडा और एनर्जी ड्रिंक से परहेज करें। सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से इम्यूनिटी लो होने लगती है। कई विशेषज्ञ भी इस बात का दावा कर चुके हैं कि सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *