आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल को-स्टार रिंकू सिंह का हुआ निधन, कोविड से थीं पीड़ित

COVID-19 की दूसरी लहर अभी भी कहर ढा रही है। जबकि मामलों की संख्या थोड़ी कम होने लगी है। अब एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। आयुष्मान खुराना की बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल की अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का निधन हो गया है। रिंकू सिंह निकुंभ का COVID-19 कॉम्प्लिकेशन के कारण निधन हो गया है। 25 मई को कोविड पॉजिटिव होने के बाद रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पहले वह घर पर क्वारंटीन पर थीं, लेकिन फिर जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए.

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए रिंकू के कजिन ने कहा, ’25 मई को रिंकू की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और घर पर क्वारंटीन पर थीं. जब उनका बुखार कम नहीं हुआ तो हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टर्स को लगा कि उन्हें आईसीयू बेड की जरूरत नहीं है इसलिए उन्हें नॉर्मल कोविड वॉर्ड में रखा गया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘फिर अगले ही दिन उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. आईसीयू में उनकी हालात में सुधार आ रहा था. वह अस्थमा पेशेंट भी थीं और अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी. उन्हें लगने लगा था कि वह अब जी नहीं पाएंगी.’

रिंकू हाल ही में फिल्म हैल्लो चार्ली में नजर आई थीं जिसमें आदर जैन लीड रोल में थे. वैसे फिल्मों के अलावा रिंकू कई शोज में नजर आ चुकी हैं जैसे कि चिड़ियाघर और मेरी हानिकारक बीवी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *