बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ एक डिप्टी रेंजर ने एसडीओ और रेंजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कुएं में कूद कर आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि डिप्टी रेंजर लल्लू लाल दीक्षित को कुएं में कूदने के बाद रेस्क्यू करके बचा लिया गया है।

सुसाइड नोट लिखकर कुएं में कूद गया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का डिप्टी रेंजर
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ एक डिप्टी रेंजर ने एसडीओ और रेंजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कुएं में कूद कर आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि डिप्टी रेंजर लल्लू लाल दीक्षित को कुएं में कूदने के बाद रेस्क्यू करके बचा लिया गया है।
इस घटना में डिप्टी रेंजर लल्लू लाल दीक्षित को काफी चोट आई है। घटना के दौरान मानपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया है।
वाट्सएप पर लिखा सुसाइड नोट
आत्महत्या की कोशिश के पहले लल्लू लाल दीक्षित ने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उन्होंने एसडीओ दिलीप सिंह मराठा और रेंजर राहुल किरार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। साथ यह संदेह भी जताया था कि यह दोनों मिलकर उनके दोस्तों राजकुमार यादव और राजकुमार मिश्रा फॉरेस्ट गार्ड से उनकी हत्या करा देना चाहते हैं।