Karnataka Car Accident: बेंगलुरु में ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई, विधायक के बेटे और बहू समेत 7 की मौत

बेंगलुरु के कोरमंगला में बीती रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार का एक्सीडेंट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब ऑडी क्यू3 सड़क किनारे लगे छोटे खंभों (बोलार्ड) से टकरा गई. कोरमंगला में देर रात हुए भीषण हादसे को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) डॉ. बीआर रविचंतगौड़ा ने बताया कि घटना 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात 1.45 से 2 बजे के करीब की है. हादसे में कार सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में भर्ती होने पर मौत हो गई. कमिश्नर ने कहा कि कार कहां से आ रही थी इसकी जांच की जा रही है. मैंने सुझाव दिया है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाए कि क्या ड्राइवर नशे में था. जब रोड खाली थी तब ड्राइवर ने बहुत तेज गाड़ी चलाई.

                                                                   

दुर्घटना में मारे गए सात लोगों में विधायक का बेटा और और बहू भी शामिल:-TV9 के अनुसार कमिश्नर ने कहा कि दुर्घटना का कारण स्पीडिंग थी. दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं. कार फुटपाथ पर बोलार्ड से टकरा गई. उन्होंने बताया कि बगल की इमारत की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है.

वहीं समाचार एजेंसी ANI के अनुसार दुर्घटना में मारे गए सात लोगों में करुणा सागर और बिंदु, होसुर (तमिलनाडु) के डीएमके विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू शामिल हैं. इस की पुष्टि खुद विधायक ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *