आज से लगातार 3 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट!

यह खबर आपके लिए है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो वह जल्दी से निपटा लें। जून महीने में बैंकों की कई छुट्टियां  हो चुकी हैं और कई होना बाकी है तो ऐसे में बैंक जाने से पहले आप ये जरूर देख लें कि किस-किस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा? आपकी जानकारी में कि आज से लगातार 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। आपको हम बता दें कि आरबीआई  की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती हैं जिससे कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

आपको बता दें 25 जून से लेकर 30 जून तक 4 दिन बैंक बंद रहेंगे. 25 जून को गुरु हरगोविंद जी की जयंती के मौके पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 26 जून को चौथा शनिवार होगा, इसलिए पूरे देश में बैंक्स बंद रहेंगे. इसके अगले दिन रविवार की छुट्टी रहेगी.

30 जून को बंद रहेंगे बैंक
इसके बाद में बैंकों में 28 और 29 जून को कामकाज होगा और 30 जून यानी बुधवार को फिर से मिजोरम और आइजोल के बैंद बंद रहेगें. यहां पर रेमना नी के चलते बैंकों को बंद किया जाएगा.

जानें क्यों बंद रहेंगे बैंक :-
>> 25 जून- गुरु हरगोविंद जी की जयंती (जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद)
>> 26 जून- महीने का चौथा शनिवार
>> 27 जून- रविवार
>> 30 जून- रेमना नी (आइजोल, मेजोरम में बैंक बंद)

 

चेक करें आरबीआई की ऑफिशियल साइट

बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखने के लिए आप रिजर्व बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट(https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर भी विजिट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *