
आज कल बैंक के ज्यादातर काम ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ही हो जाते हैं. लेकिन अभी भी तमाम ऐसे काम हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. अगर आपको भी किसी आवश्यक काम के लिए जुलाई के महीने में बैंक जाना है तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, अगले महीने यानी साल के 7वें महीने जुलाई में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे. आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, इन 15 दिनों में से 9 दिन कुछ त्योहारों या दूसरे ऐसे मौकों की वजह से छुट्टियां रहेंगी और बाकी के दिन वीकेंड हैं.
यहां यह बता दें कि आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट हर राज्य पर एक साथ लागू नहीं होती है. अलग-अलग राज्यों में बैंकों का बंद रहना इस बात पर निर्भर करता है कि उस त्योहार या उस अवसर पर उस राज्य में छुट्टी होती है या नहीं. त्योहारों के अलावा बैंक हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.
वीकेंड की छुट्टियां:-4 जुलाई- रविवार
10 जुलाई- महीने का दूसरा शनिवार
11 जुलाई- रविवार
18 जुलाई- रविवार
24 जुलाई- चौथा शनिवार
25 जुलाई- रविवार
जुलाई में बैंक हॉलिडे की लिस्ट:-12 जुलाई- कांग रथ यात्रा
13 जुलाई- भानू जयंती
14 जुलाई- द्रुकपा शेषी
16 जुलाई- हरेला
17 जुलाई- U Tirot Sing Day/खरची पूजा
19 जुलाई- गुरू रिमपोछे की थंगकर शेचु
20 जुलाई- बकरीद
21 जुलाई- ईद-उल-जुहा
31 जुलाई- केर पूजा
बता दें कि आरबीआई तीन वर्गों में बैंकों की छुट्टियां रखता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और तीसरा बैंक्स क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स के तहत.