इक्विटी-बॉन्ड के जरिए 8 हजार करोड़ रुपए जुटाएगा बैंक ऑफ इंडिया,शेयर धारकों से मिली मंजूरी

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को अपने शेयरधारकों से इक्विटी शेयर सहित कई दूसरे तरीकों से 8,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिल गई है। बैंक ने एक रेगुलर फाइलिंग में कहा है कि शेयरधारकों ने शनिवार को एक जनरल मीटिंग में ये मंजूरी दी है। बैंक ने अगस्त में कहा था कि उसकी 8,000 करोड़ रुपए के शेयर जारी करने की योजना है। ये शेयर तरह के जारी किए जाएंगे जिससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 51 फीसदी से नीचे न जाए।
यह पूंजी इक्विटी शेयर, टियर-1/टियर-2 बॉन्ड या अन्य तरीकों से जुटाई जाएगी। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, यह इक्विटी शेयर डिस्काउंट या बाजार भाव पर प्रीमियम के साथ ऑफर किए जा सकते हैं।

शेयर प्रीमियम से होगी घाटे की भरपाई:-बैलेंस शीट के मुताबिक, 31 मार्च 2020 तक बैंक ऑफ इंडिया का कुल घाटा 23.782.39 करोड़ रुपए था। ईजीएम में इस घाटे की शेयर प्रीमियम अकाउंट से भरपाई को भी मंजूरी दी गई। 31 मार्च 2020 तक बैंक के शेयर प्रीमियम अकाउंट में 35,331.77 करोड़ रुपए की राशि थी।

बेसिल-3 गाइडलाइंस को लागू करने के लिए जुटाया जा रहा है फंड:-अगस्त में बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि भारत के बैंकिंग सिस्टम में 2013 से बेसिल-3 की गाइडलाइंस लागू हैं। इन गाइडलाइंस को अलग-अलग फेस में लागू किया जा रहा है। 30 सितंबर से इन गाइडलाइंस को पूरी तरह से लागू किया जाना है। इन गाइडलाइंस के अनुसार पूजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह फंड जुटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *