
सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि अगस्त में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इससे कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े काम पर असर पड़ सकता है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।
शनिवार-रविवार समेत कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शनिवार रविवार समेत अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त माह में 4 रविवार पड़ रहे है, वही दूसरे व चौथे रविवार की बैंक में छुट्टी होती है यानी ये 6 छुट्टी तो पूरे देश में तय हैं। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। बैंक प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी और राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी
क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।
अगस्त 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
-
6 अगस्त 2023 – रविवार
-
8 अगस्त 2023- तेन्दोंग ल्हो रम फात
-
12 अगस्त 2023- दूसरा शनिवार
-
13 अगस्त 2023- रविवार
-
15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस
-
16 अगस्त 2023- पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
-
18 अगस्त 2023- श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
-
20 अगस्त 2023- रविवार
-
26 अगस्त 2023- चौथा शनिवार
-
27 अगस्त 2023- रविवार
-
28 अगस्त 2023- पहला ओणम
-
29 अगस्त 2023- थिरुवोणम
-
30 अगस्त 2023- रक्षाबंधन
-
31 अगस्त 2023- रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल