
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नई चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे और टी20 और फिर अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यहां खास बात टेस्ट टीम में सूर्यकुमार यादव का चयन रहा है, तो पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को जारी रणजी ट्रॉफी में उनके आतिशी प्रदर्शन का इनाम मिला है. पृथ्वी शॉ को टी-20 टीम में चुना गया है, तो वनडे और टेस्ट में केएस. भरत विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित वनडे टीम में श्रीलंका के खिलाफ खेल रही टीम से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को इनकी निजी वजहों से आराम दिया गया है. हालांकि, अर्शदीप टी20 में हैं, लेकिन वनडे में इन दोनों की शारदूल ठाकुर और शहबाज अहमद ने ली है. वहीं, रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही टीमों में नहीं चुने गए हैं. शुरुआती दो टेस्ट में उनका चयन किया गया है, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. वहीं, अपनी चोट से उबर रहे जसप्रीत बुमराह फिर से एक भी टीम में जगह नहीं बना सके हैं. चलिए आप तीनों टीमों पर गौर फरमा लीजिए:
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शारदूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराजय गायकवाड़, शुबमन गिल, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (सप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर.अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनाडकट और सूर्यकुमार यादव