टी20 विश्व कप के लिए BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, जानें किस-किस को मिली जगह

क्रिकेट के ‘महाकुम्भ’ यानी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान हो चुका है।विश्व कप का आयोजन 16 अक्टूबर से होगा. विश्व कप टीम में ज्यादातर सदस्य वही हैं, जो हाल ही में संपन्न एशिया कप में खेले थे. और इस टीम में ऐसा कोई भी चौंकाने वाला फैसला नहीं ही हुआ है, जैसा साल 2019 के विश्व कप में तब देखने को मिला था, जब अंबाती रायुडु की जगह विजय शंकर को टीम में चुना गया था. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर अलग-अलग नामों को शामिल करने की मांग कर रहे थे. हरभजन सिंह ने भी आज उमरान मलिक को जगह दिए जाने पर जोर दिया था, जबकि पिछले कई दिनों से एक वर्ग मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करने की जोरदार तरफदारी कर रहा था.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. केएल राहुल (उप-कप्तान) 3. विराट कोहली 4. सूर्यकुमार यादव 5. दीपक हुड्डा 6. ऋषभ पंत 7. दिनेश कार्तिक 8. हार्दिक पांड्या 9. आर. अश्विन 10. युजवेंद्र चहल 11. अक्षर पटेल 12. जसप्रीत बुमराह 13. भुवनेश्वर कुमार 14. हर्षल पटेल 15. अर्शदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *