
पं. धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों आस्ट्रेलिया में हैं। बुधवार को सिडनी में उनकी कथा हुई।
छतरपुर के बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 दिन के विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को सिडनी में अपनी कथा के दौरान भारत में हो रही शादियों के बाद मर्डर की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद अविवाहित पुरुषों में डर का माहौल है। हम भी शादी से डरने लगे हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा…
एक से एक खतरनाक नीले ड्मरम वाली देवियां निकल रही हैं। तुमने सुना नहीं भारत की न्यूजों को। अभी हाल ही में एक नई खबर सामने आई सोनम…। देखो तो तुम कहानियां, हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है, फिर लगता था लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लग रही हैं। जब से यह राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार लग रहा है। हमने सुना है लुगाइयों के सामने बुद्धि और शक्ति दोनों नहीं चलती, और यह बात हमको सिडनी के ही प्रभावित पुरुष ने बताई है।
बता दें, धीरेंद्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक प्रभावित व्यक्ति का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के सामने न बुद्धि काम आती है और न ही शक्ति।
धीरेंद्र शास्त्री की सिडनी यात्रा के 3 फोटो..


पं. धीरेंद्र शास्त्री का शादी पर दिए बयान की ये खबर भी पढ़िए…
अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई:सौरभ हत्याकांड को लेकर कहा- नीले ड्रम से कई पति सदमे में हैं छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने मेरठ के सौरभ हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, नीला ड्रम वायरल होने से कई पति सदमे में हैं। भगवान की कृपा से मेरी शादी नहीं हुई है। धीरेंद्र शास्त्री उत्तरप्रदेश के मेरठ में हनुमंत कथा कर रहे हैं। यह कथा 25 से 29 मार्च तक चलेगी। इस दौरान ही उन्होंने सौरभ हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी।
राजा और सौरभ मर्डर केस की खबरें जिनका जिक्र पं. धीरेंद्र ने किया सोनम 3 दिन की रिमांड पर, मेघालय ले गई पुलिस:इंदौर से 4 आरोपी आज फ्लाइट से भेजे जाएंगे इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर की कोर्ट में पेश किया गया। तीन घंटे चली कार्यवाही के बाद कोर्ट ने सोनम को मेघालय पुलिस को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया। मेघालय पुलिस सोनम को लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गई।
मर्चेंट नेवी ऑफिसर की पत्नी ने की हत्या, बॉडी के टुकड़े करके नीले ड्रम कें भर दिए लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। साहिल ने हाथ-पैर समेत शरीर के 4 टुकड़े किए। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया।