उज्जैन। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मधुमक्खियों का कहर! लंच के लिए पेड़ के निचे बैठे पुलिसकर्मियों पर हमला, एक की मौत; पांच घायल – देखें VIDEO

उज्जैन के मक्सी रोड पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें रमेश कुमार नाम के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

मधुमक्खियों के हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर बाद तेज आंधी आई। इससे बचने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार समेत 6 पुलिसकर्मी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पार्किंग एरिया में खड़े थे। तभी वहां लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने उड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

ये पांच पुलिसकर्मी हुए घायल

कैलाश चौहान, एएसआई

दिनेश पटेल, टीआई

बलराम चड़ार, एसआई

राधेश्याम गोयल, एएसआई

अखिलेश सूर्यवंशी, एएसआई

मधुमक्खियों के हमले में रमेश कुमार धुर्वे नाम के इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

किसी पेड़ से उड़कर आई मधुमक्खियों ने हमला किया

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि किसी पेड़ से उड़कर आई मधुमक्खियों ने हमला किया है। जिसमें पुलिस के 6 जवानों के घायल होने के बाद उन्हें चरक अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान टीआई रमेश कुमार धुर्वे की मौत हो गई है। बाकी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले थे, तभी हुआ हमला

एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि मृतक रमेश कुमार धुर्वे को पैर में सूजन थी। वे डॉक्टर के पास जाने वाले थे। उन्होंने मुझे 3 बजे कॉल करके कहा था कि 4 बजे तक जाऊंगा। संभवत: वे डॉक्टर के यहां अपने उपचार के लिए जाने के लिए निकले ही थे कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए।

मधुमक्खियों ने सिर, कंधे, मुंह और गर्दन पर काटा

निरीक्षक दिनेश पटेल ने बताया कि लंच टाइम में हमलोग शेड में बैठे थे। इस दौरान तेज हवा चलने लगी, आंधी आई। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां उड़कर आ गईं, तभी पता चल पाया कि उन्होंने सिर, कंधे, मुंह और गर्दन पर काटा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *