बेटी की शादी से पहले 25 साल का दामाद 38 साल की सास संग फरार, साथ ले गई लाखों के जेवर और कैश

अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले 38 साल की सास को लेकर 25 साल का दामाद भाग गया। छह महीने पहले महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी सास ने दामाद को मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों में बात होती रही और मोहब्बत हो गई।

दामाद अक्सर अपनी ससुराल आता था। कमरे में सास से घंटों बातें करता था। किसी ने दोनों पर शक भी नहीं किया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और 3.5 लाख कैश भी महिला घर से ले गई है। छह दिन बाद 16 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी।

अब समाज में पूरे परिवार का मजाक बन रहा। मां की करतूत से बेटी को सदमे में है। वह बीमार हो गई है। जब बेटी से मां के बारे में पूछा गया तो वह गुस्से में बोली-दोनों कहीं भी जाकर मरें। अब हमारे परिवार को उनसे कोई लेनादेना नहीं। बस पुलिस हमारे गहने और रुपए वापस करा दे। मेरे पिता ने यह सब अपनी मेहनत के रुपए से जोड़कर बनवाया था। पति ने कहा- पुलिस एक बार बस पत्नी से मेरी मुलाकात करा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *