CBSE Board Exam 2021 : सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों को किया सावधान, जानिए क्या है मामला

CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर एक फर्जी एग्जाम सर्कुलर  सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. अब CBSE ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस खबर को फर्जी करार दिया है. CBSE डेटशीट जारी होने के बाद, परीक्षा की अनुसूची के बारे में कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

एक अप्रैल 2020 को जारी हुई CBSE की अधिसूचना सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना के साथ सर्कुलेट हो रही थी. इसमें दावा किया गया कि आगामी CBSE बोर्ड परीक्षाओं के संचालन और कार्यक्रम के प्रारूप में बदलाव किया गया है. इस फर्जी पोस्ट को लेकर CBSE ने कहा, कुछ लोग जानबूझकर इस साल (2021) होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के बारे में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के संबंध में एक अप्रैल, 2020 की पुरानी खबरें प्रसारित की जा रही हैं.

CBSE ने कहा कि छात्रों को पिछले वर्ष के इस पुराने सर्कुलर को अनदेखा करना चाहिए और गुमराह नहीं होना चाहिए. बोर्ड ने ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है. सीबीएसई की ओर से कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी. 12वीं के छात्रों की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 14 जून को समाप्त होगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी और 7 जून 2021 तक चलेगी.

बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही सही मानें छात्र:-CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी को ही सही मानें. छात्रों से कहा गया है कि वे अन्य स्रोतों से मिलने वाली किसी भी जानकारी को सही न मानें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *