भागीरथपुरा हादसे में अब स्थिति में सुधार है और नए मरीजों के एडमिट होने का सिलसिला थमा है। रविवार को डायरिया के दो मरीज आए, लेकिन उन्हें एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी। शनिवार को एडमिट मरीजों की संख्या 16 थी जिसमें से एक को डिस्चार्ज किया गया है।
इनमें से 9 वार्ड में हैं, जबकि 6 आईसीयू में हैं। इनमें से भी 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब तक 447 मरीज एडमिट हो चुके हैं, जिनमें से 432 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मामले में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार दोपहर 30% क्षेत्र में कुछ देर के लिए पानी सप्लाय किया गया। इस दौरान चार सैंपल भी लिए गए। इसके पूर्व 13 जनवरी को भी पानी सप्लाय के दौरान 10 सैंपल टेस्ट किए गए थे। इनकी प्रारंभिक रिपोर्ट में सारे सैंपल नॉर्मल पाए गए। हालांकि अभी लोग पानी का उपयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रहवासियों को लगातार सलाह दी जा रही है कि वे पानी उबालकर पिएं।
