भारती सिंह के घर गूंजने वाली है किलकारियां, मां बनने वाली हैं कॉमेडियन?

स्टैंडअप कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस भारती सिंह  हमेशा ही अपनी बातों और अपनी हरकतों से सभी के चेहरों पर मुस्कान ले आती हैं. लोगों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह  किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं.ऐसे में एक खबर सामने ये आ रही है कि टीवी जगत के क्यूट कपल भारती सिंह और हर्ष लंबाचिया जल्द ही अपने फैंस को गुडन्यूज वाले हैं। जी हां भारती सिंह के घर भी एक नन्हा सदस्य आने वाला है। लेकिन इस समय वो लो प्रोफाइल रहना चाहती हैं और इसी वजह से घर से ज्यादा बाहर भी नहीं निकल रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और वो साल 2022 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि भारती सिंह और हर्ष लंबाचिया दोनों में से किसी की तरफ से भी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन भारती ने इससे इनकार भी नहीं किया है।

घर से बाहर नहीं आ रही भारती सिंह?

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और उनकी ये शुरू की स्टेज है। जिसकी कारण भारती अभी घर रह कर ही आराम कर रही हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने काम से भी ब्रेक ले लिया है। यही नहीं भारती ने इन दिनों घर से बाहर निकलना भी बिलकुल बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो भारती कुछ ही दिनों में द कपिल शर्मा शो पर वापस आ जाएंगी।

जब भारती से उनके मां बनने के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने ना ही इस खबर को हां कहा और ना ही ना। उन्होंने कहा- मैं अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कर रही हूं। लेकिन जब सही समय आएगा तो मैं इसके बारे में खुलकर बात करुंगी। इसे छुपाया तो नहीं जा सकता है तो जब मैं इसके बारे में बताउंगी तो पब्लिकिली बताउंगी।

वैसे भारती के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी लंबे समय से आ रही हैं। गौरतलब है भारती साल 2020 में अपने मां बनने को लेकर कहा था कि वह बेबी प्लान कर रहे हैं। हालांकि महामारी की वजह से उन्हें इस प्लानिंग को डिले करने का फैसला लिया था। बता दें, भारती सिंह और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल ने पिछले दिनों ही अपनी चौथी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *