अयोध्या मै भगवान श्री राम के मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न

आख़िर वो ऐतिहासिक क्षण आ ही गया , अयोध्या मै भगवान श्री राम के मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न
———————————————
पाँच सौ साल के लम्बे इंतज़ार के बाद आज वो ऐतिहासिक क्षण आ गया है ,प्रधानमंत्री श्री मोदी भगवान अयोध्या मै श्री राम जन्म स्थली पर पहुँच गए है यहाँ पहुँच कर उन्होंने सर्व प्रथम भगवान श्री राम की आरती की उसके बाद वृक्षारोपण किया और वहाँ से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे ,यहाँ पर भूमि पूजा की गयी और विधि विधान से मंदिर की नीव रखी गयी , भगवान गणेश और भेरू की पूजा की गयी । हवन पूजन किया गया और नौ शीला की पूजा की गयी , मंच से मुख्यमंत्री योगी जी ने भी सम्बोधित किया , उस के बाद श्री मोहन भागवत जी ने सम्बोधित किया , उसके बाद स्वामी नृत्य गोपाल दास जी ने भी सम्बोधित किया , उस के बाद प्रधानमंत्री जी ने अपना उद्बोधन दिया उस के बाद वह मंच पर उनको श्री नृत्य गोपाल दास जी ने उन्हें भगवान राम की मूर्ति भेट , इस दौरान ५ रूपये का डाक टिकट भी जारी किया गया । इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ , आर एस एस प्रमुख श्री मोहन भागवत और राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और स्वामी गोपाल दास जी मौजूद थे ।
492 वर्ष , 76 युद्ध , 4 लाख रामभक्तो का बलिदान तथा 25 पीढ़ियों का इंतजार खत्म

आज से राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ ऐसा शुभ अवसर देखने / सुनने के लिए 25 पीढ़ियां तरसते-तरसते परलोक सिधार गई लेकिन दुर्भाग्य से ये अवसर उन्हें मिला नहीं।

श्री राम जी की कृपा से हम सब भाग्यशाली है, जो इस पुनीत अवसर का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

आप सबको अयोध्या स्थित भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिये शिलान्यास की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *