भोपाल का कुख्यात ईरानी डेरा सरगना राजू ईरानी पुलिस रिमांड पर: 6 गैंग, सूरत-मुंबई तक नेटवर्क, ट्रेन से फरारी; पूछताछ में 2017 के बाद वारदात से इनकार, पुलिस बोली—गुमराह कर रहा शातिर अपराधी

भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे का प्रमुख राजू ईरानी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह अधिकांश वारदातें भोपाल के बाहर करता था। फरारी के दौरान वह नर्मदापुरम, सूरत और मुंबई जाया करता था। पुलिस को यह भी बताया कि 2017 के बाद उसने किसी भी प्रकार की लूट और ठगी की वारदात को अंजाम नहीं दिया है।

रविवार को राजू को भोपाल की जिला कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से 17 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है।

डेरे में ही रहने वाले कुछ परिवारों से उसका लंबे समय से मनमुटाव है, लिहाजा उसका नाम कई अपराधों में झूठे तौर पर दर्ज कराए जाने का वह दावा कर रहा है। वहीं पुलिस का मानना है कि स्वयं को निर्दोष बताने के लिए आरोपी लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस के अनुसार, राजू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और पूछताछ से बचने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है।

निशातपुरा थाने के प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक, राजू से डोजियर भरवाया गया है, जिसमें उसके परिवार के सदस्यों सहित करीबी रिश्तेदारों की जानकारी दर्ज की गई है। फरारी के दौरान राजू की मदद करने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

सूरत पुलिस ने राजू ईरानी को गिरफ्तार किया था।

ट्रेन से सूरत तक पहुंचा था राजू ईरानी

राजू ईरानी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह ट्रेन के रास्ते सूरत तक पहुंचा था। पकड़ा न जाए, इसके लिए उसने मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। चूंकि सूरत में उसका ससुराल है, इसलिए उसे वहां आसानी से पनाह मिल गई थी।

जानवर पालने का शौकीन है राजू

राजू ईरानी जानवरों को पालने का बेहद शौकीन है। उसने अपने फार्महाउस में लड़ाकू मुर्गे, मेंढ़े और घोड़े पाल रखे हैं। राजू के पालतू मेंढ़े और मुर्गे कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। बता दें कि राजू ईरानी 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है।

भोपाल में ही 6 गैंग चला रहा था राजू ईरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *