
इंदौर के सिटीजन कॉप की बड़ी उपलब्धि
—————————————————
गृह मंत्रालय भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल तेजिन्दर सिंह लूथरा नैशनल पोलीस मिशन ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के डायरेक्टर जनरल पुलिस को निर्देशित किया है की वह सिटीज़न कॉप एप को अपने राज्यों मैं अमल मै लाए ताकि आम जन को इस की सुविधा मिल सके । सिटिज़न कॉप एप को बढ़ावा दे ताकि जनता को इस एप के ज़रिए फ़ायदा हो सके ।
यह एप सिटिज़न कॉप फ़ाउंडेशन ( CSR ) NGO द्वारा बनाई गयी है । इस एप का प्रभावी उपयोग मध्य प्रदेश एवं छतीसगढ़ मै हो रहा है आप भी अपने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इस एप का उपयोग कर सकते है । इस प्रोजेक्ट को DG / BPR & D द्वारा स्वीकृत किया गया है ।