मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कई नेता बीजेपी में शामिल- देखें VIDEO

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। पार्टी से नाराज नेताओं का आना जाना भी अब शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता आशा दोहरे, अनीता जैन और राकेश जैन ने अपना पाला बदल लिया है। इन तीनो ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है।

इनके साथ ही लगभग 300 की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हुए हैं। आशा दोहरे अशोकनगर से कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी कर रही थी, लेकिन पार्टी ने टिकट नही दिया। टिकट ना मिलने के कारण नाराज कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अशोकनगर जिले मे 4 बार की पार्षद अनिता जैन के साथ ही कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष विकाश जैन भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शिवपुरी जिले से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने भी ज्योतिरादित्य की उपस्थिति मे भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *