HDFC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर!

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी ख़बर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक से अपनी आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा है. केंद्रीय बैंक ने HDFC के डेटा सेंटर में पिछले महीने कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया.HDFC ने शेयर बाजार को बताया, आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को 2 दिसंबर 2020 को एक आदेश जारी किया है, जो पिछले दो वर्षों में बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट बैंकिंग में हुई परेशानियों के संबंध में है.पिछले 2 साल में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल सर्विस में कई बार दिक्कत आई है जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है.

बैंक ने दी स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि 2 दिसंबर को RBI ने आदेश दिया है. आदेश में आरबीआई ने कहा है कि हाल में बैंक की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पेमेंट यूटिलिटीज में लगातार ढेर सारी रुकावटें आती रही हैं. पिछले दो सालों से यह चल रहा है. हाल की घटना में 21 नवंबर को बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई थी. यह गड़बड़ी प्राइमरी डाटा सेंटर में पावर फेल होने के कारण हुई थी. पिछले दो सालों में बैंक के लिए यह तीसरा बड़ा झटका लगा है.

अस्थाई तौर पर रोके डिजिटल बिजनेस की लांचिंग
आरबीआई ने आदेश में बैंक को सलाह दी है कि वह फिलहाल अस्थाई यानी टेंपरेरी तौर पर डिजिटल बिजनेस से संबंधित सभी गतिविधियों की लांचिंग को रोक दे. एचडीएफसी बैंक अपने डिजिटल 2.0 को लांच करने की तैयारी कर रहा है. जिसमें ढेर सारे डिजिटल चैनल लांच होंगे. ऐसे में आरबीआई का यह आदेश बैंक के लिए बड़ा झटका है. इसके साथ ही अन्य सभी बिजनेस जनरेटिंग आईटी एप्लीकेशन को भी रोकने का आदेश दिया गया है. इसमें नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को सोर्सिंग करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है.

 

आरबीआई जांच के दिए आदेश
आरबीआई ने आदेश में कहा है कि इसके अलावा बैंक का बोर्ड इस तरह की लैप्सेस की जांच करे और इसकी जवाबदेही भी तय करे. आरबीआई ने कहा है कि उपरोक्त कदम या नियम तभी हटाए जाएंगे जब उसे बैंक की ओर से संतुष्टि मिलेगी. यानी सभी चीजें सही होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *