
पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। तो अगर आपका खाता पीएनबी में है तो ये खबर जरुर पढ़ें। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 1 दिसंबर से PNB 2.0 (PNB, eOBC, eUNI) वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विदड्रॉअल सुविधा लागू करने जा रहा है. यह जानकारी बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. साथ ही ग्राहकों को इस बारे में मैसेज कर सूचित किया जा रहा है.
PNB के ट्वीट के मुताबिक, 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी. यानी इन नाइट आवर्स में 10000 रुपये से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी. इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं.
PNB 2.0:-बता दें कि PNB में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) का विलय हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है. इसके बाद जो एंटिटी अस्तित्व में आई है, उसे PNB 2.0 नाम दिया गया है. बैंक के ट्वीट व मैसेज में साफ कहा गया है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल PNB 2.0 ATM में ही लागू होगा. यानी OTP बेस्ड कैश निकासी सुविधा PNB डेबिट/ATM कार्ड से अन्य बैंक ATM से पैसे निकालने पर लागू नहीं होगी.
SBI भी लागू कर चुका है यह सुविधा:-इससे पहले ATM संबंधी फ्रॉड से बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ATM से OTP बेस्ड कैश विदड्रॉल की सुविधा शुरू कर चुका है. पहले बैंक ने 1 जनवरी 2020 से SBI ATM में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच 10000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए OTP बेस्ड कैश विदड्रॉअल को लागू किया था. बाद में सितंबर 2020 में SBI ने 10000 रुपये या ज्यादा की कैश निकासी के लिए OTP बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू कर दिया.