AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी निकिता गुरुग्राम, सास और साला प्रयागराज से गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। अतुल ने कुछ दिनों पहले निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाने के बाद बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने सिंघानिया को अदालत में पेश किया है और उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। इससे पहले निकिता ने शनिवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी

फ्लैट Ajit मिला था AI इंजीनियर का शव

मूल रूप से बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने 24 पेज का सुसाइड लेटर लिखा और अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उनका शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। मरने से पहले उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो बनाया।

अतुल ने पत्नी निकिता और उनकी फैमिली पर हैरेसमेंट और पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। सुसाइड से पहले उन्होंने कोर्ट के सिस्टम और पुरुषों के खिलाफ झूठे केस पर भी सवाल उठाए।

अतुल के सुसाइड नोट की अहम बातें…

सुसाइड नोट की शुरुआत ‘जस्टिस इज ड्यू’ यानी ‘इंसाफ बाकी है’ से होती है। इसमें अतुल अपने बारे में बताते हुए लिखते हैं- मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ 9 केस दर्ज करवाए। इसमें से 2022 में दर्ज हत्या और अननेचुरल सेक्स का भी एक मामला है। हालांकि बाद में उसने ये केस वापस ले लिया था। बाकी केसों में दहेज प्रताड़ना, तलाक और मेंटेनेंस के मामले हैं, जो जिला कोर्ट और हाईकोर्ट में चल रहे हैं।

अतुल ने जौनपुर कोर्ट के प्रिंसिपल फैमिली जज रीता कौशिक, पत्नी निकिता सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मेरी पत्नी, सास और उसके चाचा सुशील सिंघानिया ने 1 करोड़ रुपए की डिमांड की, जो अब बढ़कर 3 करोड़ रुपए हो गई है। कोर्ट ने मेरे 4.5 साल के बेटे की देखभाल के लिए 80,000 रुपए महीने देने का आदेश दिया। इससे मेरा तनाव बढ़ गया।

मैं 3 साल से बेटे से मिल नहीं सका था, जबकि मैंने कई बार कोर्ट में इसके लिए आवेदन किया था। पत्नी ने 2 लाख रुपए महीने की डिमांड की थी, जबकि वो एक पढ़ी-लिखी और कामकाजी महिला हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *