
शिल्पा शेट्टी की तरह ही इन दिनों उनकी बहन शमिता शेट्टी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। पहले शमिता शेट्टी अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने को लेकर खूब चर्चा में आईं। लेकिन उन्होने तब सबको हैरान कर दिया घर में चल रही परेशानियों के बीच उन्होंने इस साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं और साथ मेकर्स को भी खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं फिर भी दर्शक उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।
शमिता फिल्मों में काफी लंबे समय से नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्हें पिछले साल आई वेब सीरीज ‘ब्लैक विडो’ में देखा गया था. ऐसे में दर्शकों के जेहन में यह सवाल उठना लाजिमी हैं कि उनकी कमाई का सोर्स क्या है और वे कमाती कितना हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शमिता पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. वे ब्रैंड इंडोर्समेंट के काम से भी जुड़ी हैं. उन्हें इन कामों से लाखों की कमाई होती हैंं. उनकी नेट वर्थ 1 से 5 मिलियन डॉलर के बीच बताई जाती है.
जब से शमिता के जीजा राज कुंद्रा विवादों में आए हैं, तब से लोग उन्हें इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं. वे इसके चलते ट्रोलिंग का शिकार भी हुई हैं. ‘बिग बॉस ओटीटी’ में जब उनसे राज कुंद्रा मामले के बारे में पूछा गया था, तब शमिता ने कहा था वे इस विवाद से पहले ही बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी थीं. मीडिया में कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई हैं, जो उन्हें झूठा बता रही हैं. कहा जा रहा है कि शमिता को शो से जुड़ने से एक दिन पहले ही ऑफर मिला था.
बता दें कि शमिता शेट्टी पहली बार बिग बॉस के घर में नहीं आई हैं. वे इस शो के तीसरे सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं. ऐसे में दर्शक शो मेकर्स से उन्हें दोबारा बुलाने को लेकर सवाल कर रहे हैं.