Bihar: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का दिलबर-दिलबर डांस हुआ वायरल, कुर्ता उठा-उठाकर नाचे – देखे वायरल विडीओ

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से अपने डांस की वजह से चर्चा में हैं।उनका एक डांस वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है। जिसमें विधायक ‘तुझसे मिलने के बाद दिलबर’ गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। गाने में इतना खो गए थे कि रुतबे की परवाह किए बगैर कुर्ता उठा उठाकर नाचे। अब लोग इसका लुत्फ ले रहे हैं।

 

ये वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। भागलपुर के नवगछिया गोपालपुर सीट से विधानसभा सदस्य पिछले दिनों अपने एक करीबी संबंधी की शादी में गए थे। शादी के पंडाल में डीजे बज रहा था। गाना सुनकर विधायक जी का मूड बन गया और वो जमकर थिरकने लगे। उनके साथ कुछ बच्चे भी डांस में शामिल हो गए। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक गोपाल मंडल पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। एक बार वो चलती ट्रेन में अडंरवियर पहनकर घूमते दिखे थे। तेजस राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान वो अपनी बोगी में बनियान और अंडरवियर पहने घूमते दिखाई दिए। जब यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने हंगामा करते हुए उनसे गाली-गलौज की। रेलवे का कहना था कि यात्रियों ने विधायक से कहा कि यहां महिलाएं बैठी हैं ऐसे में आपको मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद विधायक गोपाल मंडल ने हंगामा शुरू कर दिया और गली-गलौज करने लगे।

डांस को लेकर उनका शौक नया नहीं है। गाना सुनते ही उनके पैर थिरकने लग जाते हैं। इसे पहले भी उनका डांस वीडियो वायरल हुआ था। तब वो स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए। वीडियो में विधायक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जावानी है दीवानी के गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर डांस कर रहे थे। विधायक के समर्थक भी मंच पर उनके साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भी गोपाल मंडल का डांस वीडियो वायरल हो चुका है। तब वो बार डांसर के साथ थे। उनके ठुमके तब भी बिहार में चर्चा का विषय बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *